वारिसलीगंज: वारिसलीगंज के बाजार आयुष भालोटिया ने NEET UG 2026 में बढ़ाया मान, विद्यालय में हुआ सम्मान
वारिसलीगंज प्रखंड के होनहार छात्र आयुष भालोटिया ने NEET UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया स्तर पर उत्कृष्ट रैंक प्राप्त करने पर उनके पुराने विद्यालय विवेकानंद स्कूल में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आयुष के चाचा को विद्यालय परिवार ने आमंत्रित कर मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।