नगर निगम देहरादून ने मोथरोवाला स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल के ग्रामीण केंद्र के पास भारी बजट खर्च कर एक सुंदर पार्क विकसित किया और इसे आम लोगों के लिए भी खोल दिया। लेकिन, पहली ही बारिश ने निर्माण कार्य की खामियों की पोल खोल दी।
पार्क में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव हो रहा है। इससे न केवल पार्क की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि लगाई गई घास भी खराब होने लगी है। अब सवाल उठता है कि जब पार्क निर्माण पर इतना बड़ा बजट खर्च किया गया, तो जल निकासी जैसी बुनियादी व्यवस्था को क्यों नजरअंदाज किया गया?
#Dehradun #NagarNigam #Mothrowala #Park #WaterLogging #Uttarakhand #PublicInfrastructure #Development #GroundReport #PahadSamachar