गया टाउन सीडी ब्लॉक: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में प्रज्ञा शक्ति कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई
गयाजी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज बुधवार को “प्रज्ञा शक्ति कार्यक्रम” की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जीविका, समाज कल्याण विभाग, यूनिशेफ सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसकी जानकारी आज दिनांक 10 जून बुधवार की दोपहर 3 बजे के करीब जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।