नामकुम: एलजेपी प्रदेश कार्यालय में स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती मनाई
Namkum, Ranchi | Jul 5, 2026 एलजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार दोपहर करीब एक बजे स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने अपना जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया।