मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के अटारी गांव में झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज कराने गए 12 वर्षीय बालक की हुई मौत
बताते चले कि सोमवार की शाम 6:00 बजे मड़िहान थाने के अटारी गांव निवासी 12 वर्षीय बालक धीरज को बुखार आने पर पिता गांव के ही घर के बगल में झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज करने के लिए ले गए थे। उपचार करने के दौरान कुछ ही घंटे में बालक की मौत हो गई। वही डॉक्टर ने जब देखा कि बालक की मौत हो गई तो वह अपने मोटरसाइकिल से मृतक बालक के घर छोड़कर फरार हो गया।