गुना नगर: मुख्यमंत्री ने गुना जिले के संबल योजना के 239 श्रमिक परिवारों के खातों में डाली 5 करोड़ 36 लाख रुपए की राहत राशि
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 जुलाई को सिवनी जिले से मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि डाली। गुना का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में हुआ। जिले के 239 श्रमिक परिवारों को 5 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि खातों में डाली गई। कार्यक्रम में कलेक्टर के के कन्याल सहित श्रमिक परिवार हितग्राही और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।