बस्ती: दलित रोजगार सेवक रेशमा भारती को दबंगों से जान का खतरा, SP से की न्याय की गुहार
Basti, Basti | Apr 30, 2025 परसुरामपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्रामसभा बस्थनवा में रोजगार सेवक पद पर तैनात पैकोलिया थाना क्षेत्र के दुबौलिया जीतीपुर निवासिनी दलित रेशमा भारती ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। SP को दिये पत्र में रोजगार सेवक रेशमा भारती ने कहा है कि गांव के दबंग लोगो ने अपने लोगो का जबरन हाजरी लगाने का दबाव बनाया और गाली दी है।