बस्ती: बैडारी मुस्तहक गांव के दबंग पड़ोसी पर दीवार गिराने का आरोप, SP से न्याय की गुहार लगाई
Basti, Basti | Apr 30, 2025 कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी मुस्तहक निवासी दिनेश कुमार यादव पुत्र रामशंकर ने बुधवार को दिन शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में दिनेश कुमार यादव ने कहा है कि 29 अप्रैल की रात्रि में उसके पड़ोसी बलिराम तिवारी पुत्र रामदत्त, बृजेश पुत्र बलिराम, नौगनाथ पुत्र बलिराम, बलिराम की पत्नी कीर्ति के साथ अन्य लोगो पर आरोप लगाया है।