मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर पालिका द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु सोमवार को रात्रि कालीन विशेष सफाई अभियान चलाया गया।नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता व सीएमओ कुलदीप किशुंक के निर्देशन मे स्वच्छ सर्वेक्षण 2025~26 को लेकर चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के तहत नगर के प्रमुख मार्गों,बाजार क्षेत्र एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में सफाई कार्य किया गया।