महसी: बकरीद को लेकर खैरीघाट थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक, गैर परंपरागत कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी गई
खैरीघाट थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम करीब 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार ने कहा कि खुले में कुर्बानी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सड़क या गैर परंपरागत स्थानों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी तथा कुर्बानी पर्दे के पीछे होगी।