खगड़िया: बंगलिया में हनुमान मंदिर का भव्य उद्घाटन, सांसद राजेश वर्मा ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया
मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव में हनुमान मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन मंगलवार दिन के तीन बजे को समारोह खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मंदिर का विधिवत उद्घाटन किए है। वही कार्यक्रम से पूर्व सांसद राजेश वर्मा ने प्रसिद्ध माता कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।