पलेरा: पलेरा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को गडारी तिराहा से गिरफ्तार कर की कार्यवाही
पलेरा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक को गडारी तिराहा से गिरफ्तार कर की कार्यवाही। पूरा मामला पलेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गडारी तिराहा का है। जहां पर एक रज्जू प्रजापति नाम का शख्स अवैध रूप से शराब बेच रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके पास से शराब जप्त कर कार्रवाई की।