पलेरा: कपासी गांव में एक व्यक्ति के साथ की तीन लोगों ने मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश राजपूत के द्वारा बताया गया कि वह कपासी गांव का निवासी है। और मेला देखकर घर की ओर आ रहा था। तभी तीन लोगों ने उसके साथ रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। जिसमें वह घायल हो गया जिसकी शिकायत पीड़ित ने बम्होरी कला थाने में की है। बम्होरी कला पुलिस के द्वारा मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।