पलेरा: रामनगर गांव की महिला बैंक में दस्तावेज सत्यापन कराने के लिए हो रही परेशान
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम रामनगर की गीता अहिरवार के द्वारा बताया गया है कि उसने भारतीय स्टेट बैंक पलेरा की शाखा में कई बार अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया है। और कई बार डीबीटी भी करवाई है। लेकिन उसके खाते में लाडली बहना योजना के अंतर्गत डाल जाने वाली राशि नहीं पहुंच रही है। जिससे वह काफी परेशान है।