पलेरा: चरी गांव में अज्ञात कारणों के चलते 16 वर्षीय किशोरी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल रेफर
चरी गांव में अज्ञात कारणो के चलते एक 16 वर्षीय किशोरी ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रिफर पूरा मामला पलेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चरी का है। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वह निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा लाए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।