बड़वारा: बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत माफियाओं पर कसा शिकंजा, एक ही दिन में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
Badwara, Katni | Jun 9, 2026 बड़वारा। क्षेत्र में अवैध उत्खनन और रेत के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए बड़वारा पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। थाना प्रभारी के. के. पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर अवैध रेत से लदे 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है