झंडूता: बरठी के शरगल चौक पर बाइक और गाड़ी में जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल
बरठी के शरगल चौक पर बाइक और गाड़ी में जोरदार टक्कर, बाइक सवार घायल। शरगल चौक पर आज एक बाइक और गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे जिसके कारण यह टक्कर हुई।