राघोगढ़: NH 46 रुठियाई देहरी के पास ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, बाल बाल बचे लोग
राघोगढ़ के धरनावदा थाना के नेशनल हाईवे 46 पर रुठियाई देहरी गांव के पास 2 जुलाई सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी, ट्रैक्टर ट्राली खाई में पलट गई। ट्रैक्टर चालक राघोगढ़ के ग्राम बालाभेंट निवासी बताया गया है। ट्रैक्टर पर बैठे सभी लोग पूरे सुरक्षित हैं। खाई में पलते ट्रैक्टर ट्राली को क्रेन से बाहर निकाला। पुलिस एंबुलेंस पहुंची।