बहराइच: बनगांव के पास ई रिक्शा पलटने से आठ लोग हुए चोटिल, सात का इलाज जारी
जिले के बनगांव के पास ई रिक्शा पलटने से 8 लोग चोटिल हो गए। जिसमें सभी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां 7 की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। पर परिजनों ने बताया कि ई रिक्शा पर सवार होकर जनसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गया। इलाज जारी।