बीना: सर्वोदय चौराहे पर कन्यादान योजना की राशि को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, किसान नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी
Bina, Sagar | Jul 21, 2025 मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत 30 अप्रैल को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका के द्वारा किया गया था। लेकिन विवाह के कई दिन बीत जाने के बाद भी नव विवाहित जोड़ों को शासन की ओर से मिलने वाली राशि नहीं मिली। जिसको लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सर्वोदय चौराहे पर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में नव विवाहित जोड़े पहुंचे।