सुसनेर: वन विभाग ने क्षेत्र के जंगल में गिद्दों की गिनती करने शुरू किया सर्वे, सालरिया, ननोरा, श्यामपुरा व सेमली के जंगल का भृमण
18 फरवरी रविवार से वन विभाग ने सुसनेर क्षेत्र के जंगलो में गिद्दों की गिनती करने के लिये सर्वे की शुरुआत कर दी है। पहले दिन रविवार की दोपहर में वन परिक्षेत्र अधिकारी चन्दरसिंह व सियाराम शर्मा ने तहसील की ननौरा, श्यामपुरा, सेमली एवं सालरिया ग्राम पंचायत के जंगल तथा 1100 एकड़ भूमि पर स्थापित एशिया के प्रथम गो अभ्यारण्य का भृमण कर गिद्दों का सर्वे कर गिनती की।