सुसनेर: देवली से सुसनेर कक्षा 10 वी परीक्षा देने आ रहे 2 छात्रों को गगोरनी के समीप अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौत
आज सोमवार सुबह ग्राम देवली से 2 छात्र कक्षा 10 बोर्ड की परीक्षा देने के लिय बाइक पर सवार होकर सुसनेर आ रहे थे कि तभी ग्राम गागोरनी के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इस दुर्घटना में पंकज पिता सत्यनारायण मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्र नितेश पिता मोहनलाल मालवीय के घायल होने पर आगर रेफर किया किया गया है सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल में PM किया गया है