वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा में मंडी जिला के 161 स्कूल प्रभावित हुए हैं। इनमें से 13 स्कूल अधिक प्रभावित हैं जिनमें बागी भनवास स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।बुधवार दोपहर 2 बजे उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी यशवीर धीमान ने बताया कि 161 स्कूलों में अधिकतर स्कूल ऐसे हैं जहां आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है और वहां स्कूल संचालन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं ।