खरगोन जिले के मंडलेश्वर थाना पुलिस ने देर रात बाड़े से बकरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंदौर की टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी से मारुति फ्रोंक्स कार किराये पर लेकर जलूद गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।