बालोद: पलारी नगर पंचायत चुनाव: प्रचार थमा, 1 जून को 15 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
Balod, Balod | May 31, 2026 बालोद जिले के नगर पंचायत पलारी के प्रथम निर्वाचन के लिए शनिवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी और उनके समर्थक सार्वजनिक रूप से चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 1 जून को 15 मतदान केंद्रों में मतदान कराया जाएगा।