वाड्रफनगर: जुआ के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
वाड्रफनगर बुधवार जुआ खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर चौकी बलंगी अंतर्गत ग्राम कर्री के जंगल क्षेत्र में छापेमारी की गई।