बिहार: बिहार शरीफ ब्लॉक के पास पुल निर्माण कार्य को लेकर रोड को किया गया बंद, अब नाला रोड से जाना होगा सदर अस्पताल और ब्लॉक
Bihar, Nalanda | Jun 16, 2024 बिहार शरीफ ब्लॉक के पास पुल निर्माण को लेकर ब्लॉक और सदर अस्पताल जाने बाले रोड को बंद कर दिया गया। इसको लेकर रूट को डाइवर्ट किया गया है। ब्लॉक या अस्पताल जाने के लिए लोगों को नाला रोड से जाना होगा।और जो बड़ी पहाड़ी की ओर से आएंगे उन्हें रेड क्रोस के बगल से जाना होगा। बताते चले कि स्मार्ट सिटी परियोजना से नाला का निर्माण और पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।