गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में 10 मार्च को हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बड़हलगंज के महुआपार निवासी पंकज शाही, गगहा कोठा के सर्वेश उर्फ राहुल सिंह, गगहा बांसुडीला के लालू यादव और ठठौली गांव के युवराज सिंह उर्फ राज के रूप में हुई है।