बिहार के अरवल से इस वक्त की बड़ी खबर! जहां शिक्षा के मंदिर में ही 'रंगदारी और घूसखोरी' का नंगा नाच देखने को मिला है। बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक रणधीर कुमार ने आरोप लगाया है कि किरानी वाल्मीकि और अनिल गुप्ता ने उनके एरियर के पैसे के बदले जबरन 'टोकन मनी' वसूली है! हद तो तब हो गई जब बिहार सरकार के 'सहयोग पोर्टल' की भी धज्जियां उड़ा दी गईं। हालांकि, मामला सामने आते ही जिला स्थापना पदाधिकारी आनंद शंकर ने कड़ा रुख अपनाया है और कहा है कि जांच के बाद दोषियों पर गाज गिरना तय है। अब देखना है कि इन घूसखोर बाबुओं पर शिकंजा कब कसता है!" AKY live Arvind Yadav Public ki Awaz
Arwal, Arwal | Sep 22, 2026