जयपुर: नाटक 'फर्क तो पड़ता है भई' के माध्यम से दिया गया सड़क सुरक्षा का संदेश
Jaipur, Jaipur | Jun 18, 2026 जयपुर। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान के तहत गुरुवार को शास्त्री नगर कांवटिया सर्किल पर रस रंग मंच संस्था ने लघु नाटक 'फर्क तो पड़ता है भई' का मंचन किया। विक्रम-बेताल की कहानी से शांतपुर-अशांतपुर का अंतर बताकर यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया।