सिकंदरपुर: रुद्रवार गांव में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत विकासखंड नवानगर की ग्राम सभा रुद्रवार में रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार ने पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया।