जगदलपुर: केशलुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत, युवक की मौके पर हुई मौत
परपा थाना क्षेत्र के ग्राम केशलूर के पास शुक्रवार की दोपहर 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के के बाद लोगों का जमावाड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया है।