मुरैना नगर: तुलसी कॉलोनी में सीवर चोक से सड़कों पर भरा गंदा पानी, दूषित पानी आने से स्थानीय लोगों ने निगम की खोली पोल
मुरैना के वार्ड 34 तुलसी कॉलोनी की पत्रकार गली व डॉ. जफर वाली गली में सीवर चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर भर गया है। हालात ऐसे हैं कि नलों में भी दूषित पानी आ रहा है। स्थानीय निवासी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर समस्या उठाई। लोगों का कहना है बच्चे-बुजुर्ग परेशान हैं और गंदा पानी पीने से बीमारी का खतरा बढ़ रहा है, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ।