🚨 नाबालिग बाइक सवार को बचाने में बंबा में गिरी कार!
😱 जरा सी चूक और बड़ा हादसा हो सकता था... दो लोग बाल-बाल बचे!
जसवंतनगर के कचौरा मार्ग पर ग्राम कोकावली मोड़ के पास बुधवार को सामने से लहराते हुए आ रहे एक नाबालिग बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी क्षतिग्रस्त पुलिया से नीचे बंबा में जा गिरी।
हादसे में कार सवार 30 वर्षीय कमल और उनके 44 वर्षीय बहनोई मदन सिंह बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त है और आसपास झाड़ियां व घास बढ़ने के कारण इसका किनारा दूर से साफ दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों ने पुलिया की मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।
💬 आपके इलाके में भी ऐसी कोई क्षतिग्रस्त पुलिया या सड़क है, जहां हादसे का खतरा बना हुआ है? कमेंट में बताएं।
#जसवंतनगर #इटावा #सड़कहादसा #DPSChannel #MohammadAsifKhan
📍 जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)
Jaswantnagar, Etawah | Sep 16, 2026