मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में पुलिस पर उठे सवाल, करणी सेना ने खोला मोर्चा
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद गहरा गया है। राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला एक सर्राफा व्यापारी से हुई मारपीट से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस ने गलत गिरफ्तारी कर मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।