बहराइच में सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आगाज, डीएम-एसपी ने दिलाई सुरक्षा की शपथ, हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना
बहराइच। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान आप सुरक्षित तो आपका परिवार सुरक्षित" का संदेश देते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की गई।
इस मौके पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित सफर करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में आरटीओ सुशील कुमार, आरआई प्रदीप कुमार, यातायात प्रभारी राम प्रकाश यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
संदेश साफ है—सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है।
Bahraich, Bahraich | Nov 16, 2026