सांगानेर: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने धोखे से मिलने के लिए बुलाकर किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने दोस्ती का फायदा उठाकर युवती को मिलने के बहाने बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी हुई है।