रावतभाटा: रावतभाटा उपखंड में कोटड़ा स्कूल की जर्जर दीवारें और टूटी छत बनी खतरा, बारिश से पहले बच्चों की पढ़ाई पर संकट गहराया
विजय सिंह ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि कोटड़ा गांव का सरकारी स्कूल पूरी तरह जर्जर स्थिति में है। भवन की दीवारें कमजोर हैं और छत से पानी टपकता है। 29 जून से स्कूल खुलने हैं लेकिन बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में बच्चों को खुले में पढ़ाना पड़ रहा है। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द नए भवन या मरम्मत की मां