रामगढ़: झमाझम बारिश में डूबा रामगढ़, करोड़ों के विकास कार्यों की खुली पोल; बाजार बना तालाब, दुकानों में घुसा पानी
Ramgarh, Alwar | Jul 8, 2026 बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुई झमाझम बारिश ने रामगढ़ कस्बे में नगर पालिका के विकास और सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के चलते कस्बे की कई गलियां और प्रमुख मार्ग तालाब में तब्दील हो गए। पुरानी पंचायत समिति मार्ग से लेकर तहसील, रंगमंच और थाना परिसर तक कई इंच पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।