ताखा: बीसी के नाम पर 4 लाख 80 हजार रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक इटावा से लगाई गुहार
Takha, Etawah | Jun 8, 2026 *बीसी के नाम पर 4 लाख 80 हजार रुपये हड़पने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक इटावा से लगाई गुहार* आपको बताते चले थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम नगला मके निवासी उदय नारायण ने अपने भतीजे पर बीसी (कमेटी) के नाम पर लिए गए 4 लाख 80 हजार रुपये वापस न करने तथा मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी भरथना से की गई है।