रसूलाबाद: रसूलाबाद में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर पुलिस की कार्रवाई, तीन वाहनों का किया गया चालान
रसूलाबाद में अवैध वाहन पार्किंग से आमजन को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जनता की लगातार शिकायतों के बाद क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में कोतवाल एस एन सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे विशेष अभियान चलाया।अभियान के दौरान विषधन तिराहे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।