शामली: शामली निवासी युवती ने पुलिसकर्मी पर लगाया शादी का झांसा देकर जबरन संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप
Shamli, Shamli | Apr 5, 2026 रविवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली निवासी एक युवती द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से की गई शिकायत प्रकाश में आई है। युवती ने रामपुर निवासी एक पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भपात कराने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया की शिकायत के संबंध में कोई प्रार्थना पत्र अभी प्राप्त नही हुआ है।