गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में भाजपा नेता के घर के बाहर अपराधियों ने की फायरिंग, पहले बेटे की हुई थी हत्या
गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पासवान के घर के सामने अज्ञात अपराधियों के द्वारा फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है।शनिवार की शाम 5 बजे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने बताया कि दिवाली के दिन बेटे की हत्या कर दी गई थी।