➡️ आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्कूलों के शिक्षकों का 23 जून से 25 जून 2026 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होटल आईसीइन बैतूल में आयोजित किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने बताया कि शासकीय स्कूलों में उमंग स्कूल हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम किशोर बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण के उद्देश्य से संचालित है। किशोर बच्चों को उनकी समस्याओं की पहचान कराना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उनका सर्वागीण विकास करना कार्यक्रम का उद्देश्य है। प्रशिक्षण के माध्यम से जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेंकेडरी स्कूल के शिक्षकों को हेल्थ एण्ड वेलनेस एम्बेसडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया, शिक्षक अपने विद्यालय के किशोर बच्चों को उनका सर्वागीण विकास करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे।
प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जन मंगल संस्थान के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षक श्री नरेश लहरपुरे, रश्मि राजुरकर, श्री विक्रम शर्मा, श्री राजेश पाटिल ने प्रशिक्षकों की भूमिका निभाई।
प्रशिक्षण में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह बरकडे, आरबीएसके मैनेजर श्री योगेन्द्र दवंडे, संस्था प्रतिनिधि श्री कपिल चौरसिया, शिल्पा शर्मा, श्री दुर्गेश कुमरे आदि मौजूद रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026