बागपत: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं हो रहे अत्याचार को लेकर सामाजिक समरसता मंच ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
शुक्रवार को सामाजिक समरसता गतिविधि लक्ष्मीनगर विभागके संयोजक डा. मनोज विश्नोई ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही हैं। भ्रष्टाचारियों व अपराधियों का संरक्षण कर रही हैं। संदेशखाली में जिन पीड़िताओं के साथ जघन्य अपराध हुआ है, उनमें से अधिकांश पिछड़े वर्ग व अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं हैं।