डेहरी: डालमियानगर के गंगोली में बेटी ने धन संपत्ति के लालच में मां को ही घंटो बनाया बंधक, डायल 112 की पुलिस ने कराया मुक्त।
Dehri, Rohtas | Sep 11, 2024 डालमियानगर से आया है हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां न्यू गंगोली मोहल्ले में एक कलयुगी बेटी ने धन संपत्ति के लालच मे अपने ही मां को उनके अपने ही घर में बाहर से ताला बंद कर धन संपत्ति की मांग करने लगी। बताया जाता है कि पिछले 8 -9 घंटे से बिना खाए पिए घर में मां को बाहर से ताला लगाकर बंद कर दी तथा मकान अपने नाम पर करने को लेकर हल्ला गुल्ला करने लगी।