डेहरी: चोरी कांड में फरार चल रहे 2 आरोपियों को चांदी के आभूषण के साथ बघैला थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान किया गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | Sep 10, 2024 एसपी ने प्रेस बयान जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि थाने में दर्ज कांड में फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है इसी कड़ी में चोरी कांड के दो अभियुक्तों को चांदी के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया है ।उन्होंने बताया कि बघैला थाना कांड संख्या 152/ 24 में फरार चल रहे हैं आरोपी ध्रुव कुमार तथा सिकंदर पासवान दोनों को गिरफ्तार किया गया है।