हुज़ूर: खजराना सिविल अस्पताल पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, न दवा खरीदी न उपकरण... जमीन नहीं मिलने से अटका निर्माण
Huzur, Bhopal | Jul 7, 2026 इंदौर के खजराना में प्रस्तावित 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। प्रशासन ने कहा है कि अस्पताल के नाम पर अब तक न तो किसी दवा की खरीदी हुई है और न ही चिकित्सा उपकरणों की खरीद की गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक अस्पताल निर्माण में देरी की मुख्य वजह स्वास्थ्य विभाग को आवंटित भूमि का वास्तविक हस्तांतरण नहीं होना है|