कैलारस शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित बाजार व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण में हटे सभी दुकान ठेले सहित सब्जी और फल के थोक विक्रेताओ के विस्थापन कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। 29 अक्टूबर को सुबह 11 से शाम 5 तक तहसीलदार नरेश शर्मा, नगर परिषद के संयुक्त निर्देशन में व्यापक साफ-सफाई कर हटाए गए सभी को विस्थापित किया जाएगा।