पहाड़ी: पहाड़ी में चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
पहाड़ी के रावलका-फतेहपुर मार्ग पर एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा और दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक रोका और समय रहते बाहर निकल गया,जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची।30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बुधवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी।